अरस्तू जीवनी Biography of arastu in Hindi

अरस्तू (384-322 ईपू), एक ग्रीक दार्शनिक थे। वें दुनिया के बड़े विचारकों में से एक थे। उनके लेखन के घेरे में विचारों के सभी क्षेत्र शामिल है। अरस्तू का मानना था कि पृथ्वी ब्रह्मांड के केंद्र में है और केवल चार तत्वों से बनी है: मिटटी, जल, वायु, और अग्नि। उनके मतानुसार सूरज, चाँद और सितारो जैसे खगोलीय पिंड परिपूर्ण और ईश्वरीय है और सारे पांचवें तत्व से बने है जिसे वें ईथर कहते थे।। इस प्रकार अरस्तु के जीवन पर मकदूनिया के दरबार का काफी गहरा प्रभाव पड़ा था। उनके पिता की मौत उनके बचपन में ही हो गये थी। 17 वर्षीय अरस्तु को उनके अभिभावक ने शिक्षा पुरी करने के लिए बौद्धिक शिक्षा केंद्र एथेंस भेज दिया। वो वहा पर बीस वर्षो तक प्लेटो से शिक्षा पाते रहे।

पढाई के अंतिम वर्षो में वो स्वयं अकादमी में पढाने लगे। अरस्तु को उस समय का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति माना जाता था जिसके प्रशंशा स्वयं उसके गुरु भी करते थे। अरस्तु (Arastu) यूनानी दार्शनिक थे, अरस्तु (Arastu) की गिनती अपने समय के साथ साथ संसार में पैदा होने वाले समस्त महान लोगो और खासकर दार्शनिकों की बीच होती है। अरस्तु (Arastu) परम्पराओं पर भरोसा नहीं करके किसी भी घटना की जाँच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचते थे।

347 ईस्वी पूर्व में प्लेटो के निधन के बाद अरस्तु ही अकादमी के नेतृत्व के अधिकारी थे किन्तु प्लेटो के शिक्षाओं से अलग होने के कारण उन्हें यह अवसर नही दिया गया। एत्रानियस के मित्र शाषक ह्र्मियाज के निमत्रण पर अरस्तु उनके दरबार में चले गये। वो वहा पर तीन वर्ष रहे और इस दौरान उन्होंने राजा की भतीजी ह्र्पिलिस नामक महिला से विवाह कर लिया। अरस्तु की ये दुसरी पत्नी थी उससे पहले उन्होंने पिथियस नामक महिला से विवाह किया था जिसके मौत के बाद उन्होंने दूसरा विवाह किया था।

शिक्षा :

पिता की मौत के बाद 17 वर्षीय अरस्तु को उनके अभिभावक ने शिक्षा पूरी करने के लिए बौद्धिक शिक्षा केंद्र एथेंस भेज दिया। वह वहां पर बीस वर्षो तक प्लेटो से शिक्षा पाते रहे। पढ़ाई के अंतिम वर्षो में वो स्वयं अकादमी में पढ़ाने लगे। अरस्तु को उस समय का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति माना जाता था जिसके प्रशंसा स्वयं उनके गुरु भी करते थे। अरस्तु की गिनती उन महान दार्शनिकों में होती है जो पहले इस तरह के व्यक्ति थे और परम्पराओं पर भरोसा न कर किसी भी घटना की जाँच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचते थे।

अरस्तु और दर्शन :

अरस्तु को खोज करना बड़ा अच्छा लगता था खासकर ऐसे विषयों पर जो मानव स्वाभाव से जुड़े हों जैसे कि “आदमी को जब भी समस्या आती है वो किस तरह से इनका सामना करता है?” और “आदमी का दिमाग किस तरह से काम करता है।” समाज को लोगों से जोड़े रखने के लिए काम करने वाले प्रशासन में क्या ऐसा होना चाहिए जो सर्वदा उचित तरीके से काम करें। ऐसे प्रश्नों के उतर पाने के लिए अरस्तु अपने आस पास के माहौल पर प्रायोगिक रुख रखते हुए बड़े इत्मिनान के साथ काम करते रहते थे। 

वो अपने शिष्यों को सुबह सुबह विस्तृत रूप से और शाम को आम लोगों को साधारण भाषा में प्रवचन देते थे। एलेक्सेंडर की अचानक मृत्यु पर मकदूनिया के विरोध के स्वर उठ खड़े हुए। उन पर नास्तिकता का भी आरोप लगाया गया। वो दंड से बचने के लिये चल्सिस चले गये और वहीं पर एलेक्सेंडर की मौत के एक साल बाद 62 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गयी।

सिकंदर की शिक्षा :

मकदूनिया के राजा फिलिप के निमन्त्रण पर वो उनके तेरह वर्षीय पुत्र को पढाने लगे | पिता-पुत्र दोनों ही अरस्तु को बड़ा सम्मान देते थे | लोग यहा तक कहते थे कि अरस्तु को शाही दरबार से काफी धन मिलता है और हजारो गुलाम उनकी सेवा में रहते है हालंकि ये सब बाते निराधार थी | एलेग्जेंडर के राजा बनने के बाद अरस्तु का काम खत्म हो गया और वो वापस एथेंस आ गये |अरस्तु ने प्लेटोनिक स्कूल और प्लेटोवाद की स्थापना की | अरस्तु अक्सर प्रवचन देते समय टहलते रहते थे इसलिए कुछ समय वाद उनके अनुयायी पेरीपेटेटिक्स कहलाने लगे |

कृतिया :

अरस्तु ने कई ग्रथों की रचना की थी , लेकिन इनमे से कुछ ही अब तक सुरक्षित रह पाये हैं। सुरक्षित लेखे की सूची इस प्रकार है।पोलिटिक्स   , निकोमचेँ एथिक्स    ,यूदेमियन एथिक्स ,रहेतोरिक , पएटिक्स , मेटाफिजिक्स   ,प्रोब्लेम्स , हिस्ट्री ऑफ़ एनिमल्स , पार्ट्स ऑफ़ एनिमल्स , मूवमेंट ऑफ़ एनिमल्स , प्रोग्रेशन ऑफ़ एनिमल्स  , जनरेशन ऑफ़ एनिमल्स ,सेंस एंड सेंसिबिलिया  ,ऑन मेमोरी  ,ऑन स्लीप ,ऑन ड्रीम्स  ,ऑन दिविनेशन इन स्लीप  , ऑन लेनथ एंड शोर्तनेस ऑफ़ लाइफ  , ऑन यूथ ,  ओल्ड ऐज  ,  लाइफ एंड डेथ एंड रेसिपिरेशन , फिजिक्स ,ऑन दी हेअवेंस ,ऑन जेंराशन एंड करप्शन , मेतेरोलोजी, ऑन दी यूनिवर्स,ऑन दी सोल

मृत्यु :

        वापस आकर अरस्तू ने अपोलो के मन्दिर के पास एक विद्यापीठ की स्थापना की, जो की ‘पर्यटक विद्यापीठ’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। अरस्तू का बाकी जीवन यहीं पर बीता। अपने महान् शिष्य सिकन्दर की मृत्यु के बाद अरस्तू ने भी विष पीकर आत्महत्या कर ली।

अरस्तू जीवनी Biography of arastu in Hindi

अरस्तु के अनमोल विचार :

1. अगर औरते नहीं होती तो इस दुनिया की सारी दौलत बेमानी होती।

2. एक निश्चित बिंदु के बाद, पैसे का कोई अर्थ नहीं रह जाता।

3. किसी मनुष्य का स्वभाव ही उसे विश्वसनीय बनाता है, न कि उसकी सम्पत्ति।

4. दोस्तों के बिना कोई भी जीना नहीं चाहेगा, चाहे उसके पास बाकि सब कुछ हो।

5. मित्र का सम्मान करो, पीठ पीछे उसकी प्रशंसा करो, और आवश्यकता पड़ने पर उसकी सहायता करो।

6. मनुष्य स्वभाव से एक राजनीतिक जानवर है।

7. कोई भी उस व्यक्ति से प्रेम नहीं करता जिससे वो डरता है।

8. बुरे व्यक्ति पश्चाताप से भरे होते हैं।

9. डर बुराई की अपेक्षा से उत्पन्न होने वाला दर्द है।

10. जो सभी का मित्र होता है वो किसी का मित्र नहीं होता है।

11. खुशी हम पर निर्भर करती है।

12. संकोच युवाओं के लिए एक आभूषण है, लेकिन बड़ी उम्र के लोगों के लिए धिक्कार।

13. मनुष्य प्राकृतिक रूप से ज्ञान कि इच्छा रखता है।

14. मनुष्य के सभी कार्य इन सातों में से किसी एक या अधिक वजहों से होते हैं: मौका, प्रकृति, मजबूरी, आदत, कारण, जुनून, इच्छा।

15. चरित्र को हम अपनी बात मनवाने का सबसे प्रभावी माध्यम कह सकते हैं।

16. सभी भुगतान युक्त नौकरियां दिमाग को अवशोषित और अयोग्य बनाती हैं।

17. प्रकृति की सभी चीजों में कुछ ना कुछ अद्रुत है।

18. आलोचना से बचने का एक ही तरीका है : कुछ मत करो, कुछ मत कहो और कुछ मत बनों।

मलाला युसुफ़ज़ई जीवनी 

Leave a comment